विनम्र श्रद्धांजलि: कानि0 शुभम रावत का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन, पुलिस परिवार में शोक व्याप्त
जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त कानि0 श्री शुभम रावत जो मूल रूप से ग्राम-गोरण जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल देहरादून के निवासी थे,इनका दिनांक- 27/07/2025 को कावड़ मेला ड्यूटी से लौटते समय धामपुर के पास दुखद सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया हैं,जिससे पूरे अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है।
पुलिस विभाग में वर्ष 2017 में आरक्षी के पद में भर्ती होने के उपरान्त पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा । उनका इस तरह अचानक चला जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा सहित अल्मोड़ा पुलिस परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…