Haldwani गंदगी के बीच एक्सपायरी सामग्री से बनाई जा रही थी आइसक्रीम, अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़

हल्द्वानी। प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को वनभूलपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री को सील कर दिया। यह फैक्ट्री लाइन नंबर-17 में आवासीय क्षेत्र के भीतर बिना किसी लाइसेंस के संचालित की जा रही थी, जहां गंदगी के बीच एक्सपायरी सामग्री से आइसक्रीम बनाई जा रही थी।एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जांच के दौरान फैक्ट्री से एक्सपायरी डेट की आइसक्रीम बरामद हुई, जिनके नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। फैक्ट्री में न तो लाइसेंस था, न ही कर्मचारियों का कोई सत्यापन किया गया था।

मौके पर किसी भी तरह का खरीद-बिक्री रजिस्टर या बिलिंग दस्तावेज भी नहीं मिले। फैक्ट्री में विभिन्न नामों से आइसक्रीम बनाकर बाजार में बेची जा रही थी। खाद्य सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा और नगर निगम व्यापार पंजीकरण नियमों का भी घोर उल्लंघन पाया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नगर निगम की टीम ने फैक्ट्री पर चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही, टीम ने लाइन नंबर-1 में स्थित आइसक्रीम बनाने में प्रयुक्त सामग्री के थोक विक्रेता की दुकान से भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 hour ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

15 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

16 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

19 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

24 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago