मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में जनता को यथोचित स्वास्थ्य सम्बन्धित सुविधायें प्राप्त न होने के कारण आमरण अनशन पर बैठने के लिये सरकार एवं विभाग द्वारा किया गया बाध्य- कर्नाटक

यदि 14 मार्च 2023 तक मेडिकल कालेज की अव्यवस्थाओं को ठीक नहीं किया तो उन्हें दिनांक 15 मार्च से आमरण अनशन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा

       उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज जिलाधिकारी अल्मोडा के माध्यम से पुनः माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को एक ज्ञापन प्रेषित कर उन्हें अवगत कराया कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु अल्मोडा में मेडिकल कालेज स्वीकृत किया गया था। किन्तु मेडिकल कालेज में आज तक व्यवस्थायें दुरूस्त नहीं की गयी हैं । फलस्वरूप जनता को उपचार हेतु मैदानी क्षेत्र के चिकित्सालयों में जाना पड़ता है जिस कारण कई बार गम्भीर रोगियों को समय पर उपचार न मिलने के कारण रास्ते में उनकी मृत्यु हो गयी है । उन्होने कहा कि 10 फरवरी 2023 को   ज्ञापन उनके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया था जिसके माध्यम से पूर्व में ही अवगत करा दिया गया था कि यदि 14 मार्च 2023 तक मेडिकल कालेज की अव्यवस्थाओं को ठीक नहीं किया तो उन्हें दिनांक 15 मार्च से आमरण अनशन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा।
 किन्तु   मेडिकल कालेज अल्मोडा में आज दिनांक तक 
(1) आपरेशन थियेटर   
(2) आईसीयू   
(3)  एन.आई.सी.यू.  
(4)  एम.आर.आई. मशीन का संचालन    (5)ईको जांच की सुविधा का न होना
(6)  आक्सीजन प्लांट का लाभ नहीं मिल रहा है।
(7)चिकित्सा के पर्याप्त उपकरण का न होना। (8) विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव की व्यवस्थायें सुनिश्चित नहीं की गयी हैं।

 जिस कारण गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को हल्द्वानी अथवा हायर सैन्टर हेतु रेफर कर दिया जा रहा।
           कर्नाटक ने कहा कि आम जनमानस के हित में उन्हें 15 मार्च 2023 से मेडिकल कालेज में प्राचार्य के कक्ष के सामने आमरण अनशन करने के लिए सरकार तथा विभाग द्वारा बाध्य किया गया है । इस आमरण अनशन की समस्त जिम्मेदारी सरकार एवं मेडिकल कालेज प्रशासन की होगी। 
                                                                

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago