अल्मोड़ा : जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। इस दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने पूर्व में आयोजित बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन चयनित क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण हेतु राजस्व भूमि नहीं मिल रही हो वहां वनभुमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि कोसी नदी में अनधिकृत रूप से कूड़ा डालने वाले प्वाइंट का चिन्हीकरण किया जाए तथा आस पास के लोगों, व्यापारियों के साथ वार्ता की जाए तथा उन्हें निर्धारित स्थानपर ही कूड़ा डालने के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोसी नदी के 100 मीटर के दायरे में आने वाले आवासों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सर्वे किया जाए तथा उनको नदी के किनारे कूड़ा न डालने के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने जिला पंचायत द्वारा विभिन्न कस्बों से कूड़ा उठान की प्रक्रिया के बारे में समीक्षा की तथा कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए व्यापारियों के साथ बैठकें की जाएं तथा उन्हें निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा रखने के लिए प्रेरित किया जाए।
बैठक में परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....