नगर निगम चुनाव में मातृशक्ति की अनदेखी नहीं होगी बरदाश्त, महिला कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई तो उठाएंगे बड़ा कदम- बिट्टू कर्नाटक

अल्मोड़ा। नगर निगम चुनाव को लेकर अल्मोड़ा कांग्रेस में मची घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मेयर पद के लिए पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य बाह्य दावेदारों की दावेदारी को लेकर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
इधर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने साफ तौर पर कह दिया है कि यदि पार्टी मात्र शक्ति/महिला कार्यकर्ता को टिकट न देकर पैराशूट के जरिए लाए गए प्रत्याशी को टिकट दिया जाता है तो वह मातृशक्ति की अनदेखी किया जाने पर बड़ा कदम उठाने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी सारी जिम्मेदारी पार्टी की होगी, क्योंकि इस बात की जानकारी उन्होंने पार्टी आलाकमान तक पहले ही पहुंचा दी है। श्री कर्नाटक ने कहा कि अगर पार्टी समर्पित महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करती है तो वह अपने सहयोगियों/ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर राय मशवरा कर कोई बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।जिसको लेकर उनके कार्यालय में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। जिस क्रम में पहले कल सांयकाल महिलाओं, आज 12 बजे से युवाओं और कल वरिष्ठ जनों के साथ बैठक कर सभी की आम राय से निर्णय लिया जाएगा।
बता दें कि नगर निगम चुनाव में मेयर पद लेकर अल्मोड़ा कांग्रेस में मची घमासान के बीच कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अगर कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हुआ तो पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर किसी भी हद तक जा सकते हैं।।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 hour ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

6 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago