नन्दा देवी मेले के दृष्टिगत मेला समिति के सदस्यों के साथ एस एस पी अल्मोड़ा ने किया गोष्ठी का आयोजन ..

वेब फ़ास्ट न्यूज़

आगामी नंदा देवी मेले में रहेगी चौकस सुरक्षा व्यवस्था

अल्मोड़ा – एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा अल्मोड़ा नगर में माँ नन्दा देवी के प्रांगण में 01 सितंबर से लगने वाले भव्य मेले के दृष्टिगत सुरक्षा, शान्ति व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में  नन्दा देवी मन्दिर समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा गोष्ठी के दौरान मंदिर समिति के सदस्यों से मेले के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई  तथा समिति के महत्वपूर्ण सुझावों को लिया गया। मेला समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि मेले के दौरान मेला क्षेत्र चौकस सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जायेगी, जिससे मेले में आने वाले जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। अवांछनीय तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जायेगी, ऐसा कोई मामला प्रकाश में आता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी । मन्दिर समिति से मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मेले के दौरान आने वाले जनमानस को सुरक्षा, शान्ति, कानून व यातायात व्यवस्था से सम्बन्धित समस्या ना आने पाये, जिसके लिए  सीओ अल्मोड़ा को मेला क्षेत्र में ड्यूटी प्वाइंटो को चिन्हित कर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए है।

प्रतिसार निरीक्षक संचार को नगर के सीसीटीवी कैमरों को चैक करने व खराब कैमरों को सही कराने के निर्देश दिये गये हैं जिससे डिजिटली रुप से भी पुलिस कन्ट्रोल रुम द्वारा मेले मे होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके एवम मेले को सकुशल सम्पन्न कराने में सफलता मिल सके।

     गोष्ठी के दौरान श्री विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा, प्रतिसार निरीक्षक संचार श्री उमाशंकर पाण्डे व नन्दा देवी मन्दिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा,मुख्य संयोजक श्री मनोज सनवाल, सांस्कृतिक संयोजक श्री तारादत्त जोशी, मेला सह-संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट,सास्कृतिक सह-संयोजक  कुलदीप सिंह मेर, सह संयोजक श्री परितोष जोशी, किशन चन्द्र गुरुरानी, हिमांशु परगाँई सांस्कृतिक सह-संयोजक आदि मौजूद रहे ।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

28 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

18 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago