निष्क्रिय पंजीकृत उद्यम इकाइयों की थर्ड पार्टी से होगी जांच

अल्मोडा-जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में आज नवीन कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र की बैठक आयोजित की गई। जनपद में पंजीकृत उद्यम इकाइयों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति तथा विशेष एकीकृत औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत आने वाले उद्यमियों के ब्याज उपादान के दावों, विद्युत उपादान दावों, पूंजी निवेश सहायता दावों एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में आठ लंबित आवेदनों सहित कुल इक्कीस आवेदनों  पर चर्चा की गई तथा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बैठक में लंबित प्रकरणों को भी रखा जाए तथा संबंधित उद्यमी को भी बैठक में बुलाया जाए, जिससे उसकी समस्या को समिति के सामने रखकर विचार किया जा सके। बैठक में आपत्तियों वाले प्रकरणों पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित उद्यमी को सभी आवश्यकताएं पूरी करने को कहा गया साथ ही अधिकारियों को इसकी लिखित सूचना संबंधित उद्यमी को प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने निष्क्रिय इकाइयों की भी थर्ड पार्टी से जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी आवेदन पर बैंक तथा विभागीय कार्यवाहियों में  कोई असमानता है, तो इसके लिए एक समिति बनाकर प्रकरणों की जांच करें। साथ ही किसी भी स्तर पर किसी अधिकारी या कर्मचारी की अनियमितता सामने आती है तो आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में उद्योगों के लिए मार्ग प्रशस्त करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मौजूदा उद्यमियों के सभी विभागीय कार्यों हेतु प्रपत्रों की एक चेक लिस्ट प्रदान की जाए जिससे लाभार्थी को पता चल सके कि किस कार्य के लिए किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को भी निर्देशित किया कि उद्यम इकाइयों को मानकों के अनुरूप पर्याप्त बिजली की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने उद्यमियों से वार्ता भी की। उद्यमियों ने अपनी अपनी समस्याओं को बैठक में रखा जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। तथा निर्देशित करते हुए कहा कि गैर जरूरी कारणों के उद्यमियों को कार्यालय के चक्कर ना कटवाएं। उनकी समस्याओं का समाधान समय सीमा के तहत ही करना सुनिश्चित करें।

बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीरा बोहरा, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डीएस गरब्याल, ईई यूपीसीएल कन्हैया मिश्रा, मुख्य कोषाधिकारी हेमेंद्र गंगवार, बैंक प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

वेब फास्ट न्यूज ब्यूरो।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

15 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

16 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago