IND vs AUS T20 – विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में खेलना पसंद हैं।

कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 खेलना पसंद है। बाकी विपक्षी टीमों की तुलना में विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वह दोनों देशों के बीच टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। भारत ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर से होने जा रही है। दोनों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें मोहाली पहुंच भी चुकी हैं। इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली के प्रदर्शन पर होंगी, जो कि पिछले टी-20 में शतक लगाकर यह मैच खेलने उतरेंगे। कोहली ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर फोर के मैच में नाबाद 122 रन की पारी खेली थी। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बड़ा स्कोर करना चाहेंगे।

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 टी-20 मैचों में 59.83 की औसत और 146.23 के स्ट्राइक रेट से 718 रन बनाए हैं। इनमें सात अर्धशतक शामिल है। नाबाद 90 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इसके बाद विराट ने टी-20 में दूसरे सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं। इंग्लिश टीम के खिलाफ उन्होंने 19 मैचों में 39.27 की औसत और 136.66 के स्ट्राइक रेट से 589 रन बनाए हैं। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने 14 टी-20 में 57 की औसत और 150.79 के स्ट्राइक रेट से 570 रन बनाए हैं। इनमें छह अर्धशतक शामिल है। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने नौ टी-20 में 67.67 की औसत और 119.06 के स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए हैं। इनमें चार अर्धशतक शामिल है।

कोहली के 19 मैचों की 18 पारियों में 718 रन हैं। उनका औसत 59.83 और स्ट्राइक रेट 146.23 है। विराट ने कंगारूओं के खिलाफ सात अर्धशतक लगाए हैं। वह एक बार शून्य पर आउट हुए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच हैं। फिंच के नाम 15 मैचों की 15 पारियों में 440 रन हैं। उनका औसत 29.33 और स्ट्राइक रेट 136.22 है। तीसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 15 टी-20 पारियों में 29.33 की औसत और 146.59 के स्ट्राइक रेट से 431 रन बनाए हैं। इसके बाद अगले तीन स्थानों पर भारतीय बल्लेबाज हैं। शिखर धवन 347 रन के साथ चौथे, रोहित शर्मा 318 रन के साथ पांचवें और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 313 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। मोहाली में एक बार फिर विराट से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इस मैदान में भारत का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। अब तक यहां खेले गए तीन अंतरराष्ट्रीय टी-20 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को पहले टी-20 के बाद दूसरा टी-20 23 सितंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और तीसरा टी-20 हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने पहले मैच में पाकिस्तान से 23 अक्तूबर को भिड़ेगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

2 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

11 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago