Categories: सबसे FAST

भूमि विवाद पर महिला के साथ अभद्रता …

Almora- अल्मोड़ा मे भूमि विवाद का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन खरीदने पर महिला के साथ अभद्रता की गई। यही नहीं जमीन की नापजोख करने से रोकते हुए कुछ स्थानीय लोग हाथापाई में तक उतर गए।

भूमि खरीदने वाली महिला के अनुसार आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान है और पहले भी क्षेत्र मे भूमि कब्जाने मे इसका बड़ा योगदान रहा है और आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा पूर्व म कुमाऊं मंडल विकास निगम की भूमि में अवैध कब्जाकर अपने रिसोर्ट के लिए रोड डाली थी, इसके अलावा भी क्षेत्रीय लोगो द्वारा इनके द्वारा आये दिन लोगो को धमकाने के आरोप लगाये है। इस प्रकरण ने क्रेता ने एक तरफ ग्रामीण क्षेत्रों मे महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े किए है वही दूसरी तरफ भूमाफिया को पहाड़ में ज़्यादा सक्रिय होने दर्शाया गया है।
जानकारी के अनुसार डीनापानी निवासी अजय शाह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि ग्राम मटेना में उसने भूमि खरीदी। बीते एक अक्टूबर को राजस्व उप निरीक्षक ने क्रय किए खेत पर सर्वे के लिए बुलवाया। जिस पर पहले से मौके पर मौजूद धन सिंह निवासी गधौली ने अजय पर हमला कर दिया। गांव में जमीन कैसे खरीदी जैसे तर्क देकर गाली-गलौच शुरू कर दी। इस दौरान शिकायतकर्ता को बुरी तरह पीट दिया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत कराया। वहीं आरोप है कि धन सिंह अजय से यह भूमि कम दाम में उसे बेचने का दबाव बना रहा था। वहीं क्रय की गई भूमि से एंगिल भी तोड़ खेत पर जबरन अपना हक बता रहा है। विक्रेता मोहनी मेहरा और अमित मेहरा को भी जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौच किया। पीड़ित ने जिला अस्पताल पहुंच अपना उपचार करवाया। इधर दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच-
इस मामले मे पीड़ित पक्ष अजय शाह की तहरीर पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं, हालांकि अभी तक इस प्रकरण में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

3 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

22 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago