Categories: सबसे FAST

India GDP 2025: भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जानिए टॉप 10 देश

भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए जापान को पीछे छोड़ दिया है। भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट (अप्रैल 2025) में दी गई है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भारत की GDP अब 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो चुकी है।

भारत की जीडीपी पहुंची 4 ट्रिलियन डॉलर पार

बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। ये दावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट (WEO) रिपोर्ट में किया है, जो 22 अप्रैल 2025 को जारी हुई थी।

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने रविवार 25 मई को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा,’भारत अब जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमारी जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर चुकी है, और ये कोई हमारा अनुमान नहीं, बल्कि IMF के आंकड़े हैं।’

उन्होंने यह भी कहा कि अगर देश की नीतियां इसी तरह बनी रहीं तो आने वाले 2 से 3 सालों में भारत जर्मनी को भी पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

2023 के आंकड़ों के अनुसार टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट (GDP के आधार पर):

अमेरिका – $27.72 ट्रिलियन

चीन – $17.79 ट्रिलियन

जर्मनी – $4.52 ट्रिलियन

जापान – $4.20 ट्रिलियन

भारत – $3.56 ट्रिलियन

ब्रिटेन – $3.38 ट्रिलियन

फ्रांस – $3.05 ट्रिलियन

इटली – $2.30 ट्रिलियन

ब्राज़ील – $2.17 ट्रिलियन

कनाडा – $2.14 ट्रिलियन

भारत अगले 2-3 वर्षों में जर्मनी को भी छोड़ देगा पीछे

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अनुमान लगाया है कि अगर यही रफ्तार रही तो भारत अगले 2-3 वर्षों में जर्मनी को भी पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की विकास दर 2025 में 6.2% और 2026 में 6.3% रहने की संभावना है।

इससे स्पष्ट है कि भारत अब सिर्फ जनसंख्या में ही नहीं, अर्थव्यवस्था के मामले में भी दुनिया में सबसे आगे निकलने की रेस में है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

4 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago