भारत उन तीन देशों में से एक जहां बच्चों के टीकों में विश्वास बढ़ा है: यूनिसेफ की रिपोर्ट

सर्वेक्षण में शामिल 55 देशों में से केवल तीन देशों ने सुधार दिखाया


ये देश चीन, भारत और मैक्सिको
है

टीकाकरण पर भरोसा जताने वाले देशों में भारत भी शामिल हो गया है। यूनिसेफ इंडिया की वैश्विक फ्लैगशिप रिपोर्ट ‘द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन 2023ः फॉर एवरी चाइल्ड’ में यह बात सामने आयी है कि कोरोना के दौरान भारत में बाल टीकाकरण के प्रति बढ़ा भरोसा है।

शीर्ष तीन देशों में भारत शामिल

यूनिसेफ इंडिया की रिपोर्ट ‘द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन 2023ः फॉर एवरी चाइल्ड’ में कहा गया है कि 55 देशों में किए गए सर्वे में भारत उन तीन देशों में से एक है, जहां बाल टीकाकरण के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। भारत के अलावा चीन और मैक्सिको में भी बाल टीकाकरण को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन और ट्रॉपिकल मेडिसिन के अलावा यूनिसेफ की इस संयुक्त रिपोर्ट में बताया कि भारत, चीन और मेक्सिको में बाल टीकाकरण को लेकर लोगों में गंभीरता बनी हुई है। महामारी के चलते इस पर दुनियाभर में प्रभाव पड़ा, लेकिन इन देशों में जागरूकता के चलते समय रहते सुधार कर लिया गया।

इन देशों में कम हुआ विश्वास

रिपोर्ट के मुताबिक जिन देशों में अध्ययन किया गया, उनमें से एक तिहाई देशों में महामारी की शुरुआत के बाद टीकाकरण के प्रति विश्वास में गिरावट थी। इनमें रिपब्लिक ऑफ कोरिया, पापुआ न्यू गिनी, घाना, सेनेगल और जापान शामिल हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 व 2021 के दौरान 6.7 करोड़ बच्चे टीकाकरण से छूट गए। 112 देशों में टीकाकरण कवरेज में कमी आई। उदाहरण के तौर पर 2022 में पिछले वर्ष खसरा के कुल मामलों की तुलना में खसरा के मामलों में दोगुना से भी अधिक मामले पाए गए। 2022 में पोलियो से लकवाग्रस्त बच्चों की संख्या 16 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। 2019-2021 के साथ तुलना की जाए तो बीते तीन साल की अवधि में पोलियो से लकवाग्रस्त हुए बच्चों की संख्या में आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट बताती है कि टीके पर भरोसे में दुनियाभर में यह गिरावट, बीते 30 सालों में आई है। कोरोना महामारी ने इस स्थिति को और खराब किया है। महामारी ने लगभग हर जगह बाल टीकाकरण को प्रभावित किया है।

टीके के प्रति सबसे अधिक भरोसा

यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सिंथिया मेककेफरी कहती हैं कि यूनिसेफ की रिपोर्ट में भारत को विश्व के उन देशों में शामिल किया गया जहां टीके के प्रति सबसे अधिक भरोसा है। यह भारत सरकार की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत सरकार महामारी के दौरान सबसे बड़ी वैक्सीन ड्राइव के तहत प्रत्येक बच्चे को टीका लगाने में सफल हुई है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago