Almora : अपर जिलाधिकारी सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा प्रेषित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 07 अक्टूबर, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊ मण्डल क्षेत्र एवं इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कही-कही अत्यन्त भारी वर्षा होने के साथ राज्य के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ ही कही-कही अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उन्होंने निर्देश दिये है कि जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा अपना मोबाईल फोन बन्द नहीं रखेंगे।
उन्होंने बताया कि उक्त के दृष्टिगत जनपद में समस्त ईकाईयों को तत्परता बरतने एवं सजग रहने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति का सामना करने हेतु समस्त आवश्यक उपाय किये जाने, कार्मिकों को सतर्कता का उच्च स्तर बनाये रखने, खोज बचाव एवं अन्य सम्बन्धित कार्यों के लिए उत्तरदायी समस्त कार्मिकों को तैयार रहने, वृक्ष गिरने से अवरूद्व हुये मार्गों, क्षति के सम्बन्ध में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष न0 05962-237874/237875 एवं मो0न0 7900433294 पर तत्काल अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित करेंगे।
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....