अल्मोड़ा: जगह-जगह मनाया जा रहा महिला दिवस

हर साल विश्व भर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वही इससे पहले जगह-जगह महिला दिवस को समर्पित सप्ताह मनाया जाता है। इन दिनों सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में भी जगह-जगह महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

आज महिला दिवस के उपलक्ष में कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया और सभी महिलाओं ने अपने-अपने विचार विचार रखें जिसमें वर्तमान में हो रहे महिलाओं का शोषण और उनके ऊपर हो रहे अत्याचार मुख्य बिंदु थे सभी महिलाओं ने अपने अपने अधिकारों को पाने के लिए किस प्रकार से महिलाओं को समझ में कार्य करने होंगे इस पर जोड़ दिया मुख्य अतिथि के रूप में निर्मला तिवारी जी और विशिष्ट अतिथि कंचन लता पांडे जी विशेष अतिथि के रूप में कंचन तिवारी ममता वर्मा रेखा आर्य पार्वती आर्य पूर्व प्रधान आदि थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता राधा बिष्ट जी ने और संचालन प्रीति जी ने किया लता तिवारी जी लीला जोशी जी राधा तिवारी जी गीता मेहरा जी जय जोशी जी शोभा जोशी जी ने अपने-अपने विचार रखें कार्यक्रम में निम्नलिखित महिलाएं उपस्थित दीपा शाह नगर अध्यक्ष तारा तिवारी जी पुष्पा पांडे जी धीर तिवारी जी रजनी टम्टा जी भगवती आर्य जी किरण शाह जी तारा भंडारी आनंदी म मेहरा किरण शाह जी भगवती आर्य जी चंद्रा बिष्ट जी गीता पांडे जी राधा राजपूत जी सरस्वती आर्य जी हंस बिष्ट जी हंस मार्तोलिया की किरण बिष्ट शोभा ढींगरा बिना त्रिपाठी नदी नेगी सुमन बिष्ट ममता कपूर बीना पांडे जी सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।

एसएसजे यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय महिला दिवस के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम संपन्न

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हो गया है। यह कार्यक्रम लक्ष्मी देवी टम्टा महिला अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित किया गया।समापन अवसर पर सोबन सिंह जीना परिसर के निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वभर में हर साल 08 मार्च को महिला दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को दुनिया भर की महिलाओं के अधिकारों और उपलब्धियों के सम्मान के रूप में याद किया जाता है। कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने वाले इस दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले साल 1909 में हुई थी।वहीं शिक्षा संकाय की विभाग अध्यक्ष व डीन प्रो भीमा मनराल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं को बराबरी का हक दिलाना साथ ही किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के मकसद से भी इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के अधिकारों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें जागरूक करने के मकसद से कई कार्यक्रम और कैंपेन भी आयोजित किए जाते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नीलम ने संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम इंस्पायर इंक्लूजन (एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले) रखी गई है।इस मौके पर डॉ रिजवाना सिद्दीकी, लक्ष्मी देवी टम्टा महिला अध्ययन केंद्र की संयोजक डॉ संगीता पवार, डॉ देवेंद्र सिंह चम्याल, मंजरी तिवारी, अंकिता कश्यप, सरोज जोशी, मनोज कुमार, डॉ ममता कांडपाल मौजूद रहे।

ग्रोथ केंद्र हवालबाग में आयोजित हुआ महिला सम्मेलन कार्यक्रम

आज दिनांक 07.03.2024 को ग्रोथ सेन्टर, हवालबाग में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना-रीप एवं द पहाड़ी स्टोरी के द्वारा 8 मार्च को मनाऐ जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन बबीता भाकुनी ब्लॉक प्रमुख, हवालबाग की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में श्री केशर सिंह बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी, हवालबाग, श्री राजेश मठपाल, जिला परियोजना प्रबन्धक रीप, श्री प्रवीण शाह, द पहाड़ी स्टोरी, श्रीमती विद्या कर्नाटक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा, विकासखण्ड हवालबाग में आजीविका परियोजना माध्यम से गठित विकास, प्रगति, संगम, उज्जवल, शीतला एवं एकता स्वायत्त सहकारिताओं की महिला सदस्यों एवं रीप परियोजना एवं सहकारिता के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसी साथ आज, रंगारंग कार्यक्रम जिसमें मतदान जारूकता से सम्बन्धित स्वरचित गीत प्रतियागिता, कुमाँऊनी गीत प्रतियोगिता, होली प्रतियोगिता, सामूहिक गीत प्रतियोगिता, मैंहेन्दी प्रतियोगिता एवं झोडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सहकारिता की महिलाओं को परियोजना गतिविधियों से सम्बन्धित चैक ब्लॉक प्रमुख, हवालबाग द्वारा वितरित किये गये। श्री राजेश मठपाल, जिला परियोजना प्रबन्धक-रीप द्वारा परियोजना से सम्बन्धित जागरूकता प्रदान करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आगामी लोक सभा चुनाव हेतु मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गयी। तत्पश्चात् श्रीमती विद्या कर्नाटक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा, ने महिलाओं को मतदान जागरूकता एवं अपने अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही द पहाडी स्टोरी संस्थापक श्री प्रवीण शाह द्वारा द पहाड़ी स्टोरी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि विकास एवं प्रगति सहकारिता, हवालबाग द्वारा उत्पादित उत्पादों को अन्तराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाते हुए बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्त में श्रीमती बबीता भाकुनी ब्लॉक प्रमुख, हवालबाग द्वारा महिलाओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाईयां देते हुए प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों के साथ सैल्फी खींची गयी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

16 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago