IPL 2025 मेगा ऑक्शन में किसके पास आए कितने खिलाड़ी, जानिए

IPL 2025 का मेगा ऑक्शन(IPL 2025 Mega Auction) सऊदी अरब के जेद्दा(Jeddah, Saudi Arabia) में हो रही है। इस नीलामी (auction)के लिए कुल 577 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट (577 players shortlisted)किए गए थे। पहले दिन 10 फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसे लुटाए और अपने-अपने स्क्वॉड पूरे करने की कोशिश की। हालांकि इस रेस में अभी तक मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरी की टीम सबसे पिछड़ी हुई नजर आई। दरअसल, पहले दिन की नीलामी के बाद दोनों टीमों के स्क्वॉड में मात्र 9-9 ही खिलाड़ी हैं। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम सर्वाधिक 14 खिलाड़ी अपने स्क्वॉड में जोड़ने में कामयाब रही। बता दें, आईपीएल 2025 के लिए कम से कम सभी टीमों को 18 खिलाड़ी अपने स्क्वॉड में रखने हैं, खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या 25 है। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2024 ऑक्शन के पहले दिन के बाद सभी टीमों के स्क्वॉड पर-

आईपीएल 2024 ऑक्शन के पहले दिन कुल 84 खिलाड़ियों की बोली लगी, जिसमें 72 खिलाड़ी बिके और 12 अनसोल्ड रहे। पहले दिन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सबसे ज्यादा 30.65 करोड़ रुपए बचे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के पास 26.1 करोड़ और पंजाब किंग्स के पास 22.50 करोड़ रुपए हैं। IPL 2025 मेगा ऑक्शन

चेन्नई सुपर किंग्स (पर्स शेष: 15.60 करोड़)

ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर।

मुंबई इंडियंस (पर्स शेष: 26.1 करोड़)

जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (पर्स शेष: 30.65 करोड़)

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा।

कोलकाता नाइट राइडर्स (पर्स शेष: 10.05 करोड़)

रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे।

सनराइजर्स हैदराबाद (पर्स शेष: 5.15 करोड़ रुपये)

पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, ईशान किशन, राहुल चाहर, एडम जैंपा, अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह।

राजस्थान रॉयल्स (पर्स शेष: 17.35 करोड़)

संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय।

पंजाब किंग्स (पर्स शेष: 22.50 करोड़)

शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर।

दिल्ली कैपिटल्स (पर्स शेष: 13.80 करोड़)

अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, केएल राहुल, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा।

गुजरात टाइटंस (पर्स शेष: 17.50 करोड़)

राशिद खान, शुबमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार।

लखनऊ सुपर जाइंट्स (पर्स शेष: 14.85 करोड़)

निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago