IPL के पूर्व प्रमुख ने ICC चेयरमैन पर लगाए अंपायर फिक्सिंग के आरोप

आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने चौंकाने वाला बयान दिया है। एक पॉडकास्ट में ललित मोदी ने आईसीसी के पूर्व चेयरमैन और CSK के मालिक एन श्रीनिवासन पर गंभीर आरोप लगाए। ललित मोदी का कहना है कि श्रीनिवासन आईपीएल में सीएसके के मैचों में अंपायर फिक्सिंग कराते हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा है कि सीएसके हमेशा से चाहती रही कि एंड्रयू फ्लिंट ऑफ उनके साथ ही बने रहे।

हर फ्रैंचाइजी को इसके बारे में पता था।दरअसल, पांच बार की IPL चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर आईपीएल संस्थापक ललित मोदी ने एक यूट्यूब चैनल पर बड़ी बात कही। लल‍ित मोदी ने स्वीकार करते हुए कहा कि हां हमने बोली में हेराफेरी की। हर फ्रैंचाइजी को इसके बारे में पता था। हमने सभी से कहा कि फ्लिंटॉफ के लिए बोली न लगाए क्योंकि श्रीनिवासन उन्हें चाहते थे।

ललित मोदी ने इसके साथ ही सीएके के मालिक श्रीनिवासन पर आईपीएल में अंपायर फिक्सिंग के आरोप लगाए और कहा कि वह अंपायर बदलने लग गए थे और सीएसके के मैच में अंपायर बदल दिए जाते थे। ये मेरे लिए एक समस्या थी, क्योंकि ये सीधी फिक्सिंग थी। जब मैं उन्हें इसके लिए मना करता, तो वह मेरे ही खिलाफ हो गए।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

9 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

14 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago