देघाट पुलिस की चैकिंग के दौरान शराब परोस रहे 01 व्यक्ति की गिरफ्तारी
रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को होटल, ढाबों व सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने व बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।
गुरुवार 9 मार्च को थाना देघाट पुलिस द्वारा सांय कालीन चेकिंग के दौरान मनोज गोस्वामी पुत्र मदन गिरी गोस्वामी निवासी ग्राम बिरोट तहसील स्याल्दे थाना देघाट को स्याल्दे में अपनी चाय की दुकान पर अवैध रूप से शराब पिलाने व बेचने पर 09 बोतल अंग्रेजी शराब व एक अधभरी बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में हेड कानि0 अमित कुमार यादव और हेड कानि0 महेंद्र कुमार शामिल रहें।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....