बौखलाए पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी, मकान क्षतिग्रस्त, एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर: आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान रेंजरों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अरनिया क्षेत्र में बीएसएफ चौकियों पर अकारण गोलीबारी शुरू करने के बाद विस्फोट की आवाज सुनी गई!। अरनिया इलाके में कल रात पाकिस्तान की ओर से बिना कारण की गई गोलीबारी में BSF का एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ है। उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। आज सुबह 3 बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही।

माना जा रहा है की जम्मू कश्मीर में पांच आतंकवादियों के मारे जाने के बाद यह पाकिस्तान की बौखलाहट है। ज़ब सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतंकियों को मार गिराया।

सीमा सुरक्षा बल जम्मू ने बताया कि अरनिया क्षेत्र में बीएसएफ चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा शुरू की गई अकारण गोलीबारी का बीएसएफ जवानों ने माकूल जवाब दिया। गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। सूत्रों के मुताबिक, जवान को इलाज के लिए जम्मू के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में लाया गया।

जम्मू सीमा पर आर.एस. पुरा सेक्टर के अरनिया में पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने सीमावर्ती गांव में मोर्टार शेल बरामद किए।एक स्थानीय ने बताया, “पाकिस्तान की ओर से रात 8:30 बजे गोलाबारी शुरू हुई थी। अब तक तीन मोर्टार शेल मिले हैं। घर को काफी नुकसान हुआ है।” पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी के कारण आर.एस. पुरा सेक्टर के अरनिया में मकान क्षतिग्रस्त हुए।

जम्मू के अरनिया में एक स्थानीय महिला ने कहा, “रात 8 बजे से गोलीबारी शुरू हुई। बहुत ज्यादा गोलीबारी हुई… ऐसी घटना 4-5 साल बाद हुई…सभी लोग अपने घरों के अंदर हैं।

एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “रात 8 बजे के बाद बहुत ज्यादा गोलीबारी हुई…सभी लोग अपने घरों में बंद हैं। ऐसी घटना 2-3 साल बाद हुई है।”

बताया जा रहा है कि करीब ढाई साल बाद पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से फायरिंग की गई है। पाकिस्तान की इस करतूत के कारण बाजार बंद कर दिए गए हैं, स्थानीय लोग सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

10 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

23 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

24 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago