श्री लक्ष्मी भंडार में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव


अल्मोड़ा-श्री लक्ष्मी भंडार द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी जोरो से चल रही है।संस्था के सचिव विनीत बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 और 7 सितंबर को श्री लक्ष्मी भंडार का क्लब के प्रांगण में जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जहां एकल नृत्य प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता व रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों के साथ इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वही इस बार 6 सितंबर को बाल राधा कृष्ण की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।नृत्य प्रतियोगिता में सीनियर जूनियर दो वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।वही क्लब में बनी झांकियां भी लोगों को आकर्षित करने का कार्य करेंगी।

झांकियां में विशेष रूप से कारागार,पूतना प्रसंग आदि की प्रस्तुति झांकियां के माध्यम से की जाएगी।वही 7 तारीख के सायं 7 बजे होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम इस महोत्सव में चार चांद लगाने का कार्य करेंगे।संस्था के सभी सदस्य इस कार्य हेतु दिन-रात लगे हुए हैं और कई प्रस्तुतियां संस्था के बाल कलाकारों द्वारा भी दी जाएगी।प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय आने वाले कलाकारों को आकर्षक पुरस्कार के साथ सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। वहीं सांत्वना पुरस्कार के लिए भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो इस विषय पर संस्था के सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद कहां कि इस हेतु समाचार पत्र, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक इस संदेश को पहुंचने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री लक्ष्मी भंडार का क्लब अपनी संस्कृति को संभालने का कार्य बरसों वर्ष से करते आ रहा है और आगामी वर्षों में भी यह कार्य संस्था द्वारा किया जाएगा।उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें भागीदारी होने करने की अपील की है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: almora news

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

8 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

21 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago