Categories: सबसे FAST

5 अक्टूबर को मोदी सरकार के खिलाफ रैली कर रही जनवादी महिला समिति, अल्मोड़ा जिले में चलाया जनसंपर्क अभियान

दिल्ली में 5 अक्तूबर की महिला रैली को लेकर अल्मोड़ा जिले में जनवादी महिला समिति ने जनसम्पर्क अभियान चलाया।


महिलाओं के हकों को लेकर जनवादी महिला समिति द्वारा 5 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ महिला रैली की जाएगी। इस रैली में अल्मोड़ा जिले से भी समिति की महिलाएं भाग लेंगी।

रैली को लेकर जनवादी महिला समिति द्वारा उत्तराखंड राज्य सचिव सुनीता पांडे जिला सचिव पूनम तिवारी, अध्यक्ष चंदा राणा, कोषाध्यक्ष राधा नेगी के नेतृत्व में जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महिला समिति की टीमें यूनिटों में मुहल्लों में जाकर महिलाओं को इस रैली में भाग लेने का आह्वान कर रही है। जिला राज्य अध्यक्ष सुनीता पाण्डे ने कहा कि पिछले 9 साल से केन्द्र और उत्तराखंड में भाजपा सत्ता में है।

इस सरकार से महिलाओं को उम्मीदें थी कि कुछ बदलेगा, अच्छे दिन आएंगे लेकिन इन 9 सालों में देश व प्रदेश में महिलाओं के हालात बद से बदतर हो चुके है। जानलेवा महंगाई पूरी रफ्तार से बढ़ रही है। उज्ज्वला योजना के नाम पर महिलाओं को मुफ्त सिलैण्डर देने का वायदा करके पूरी सब्सिडी छीन ली गई।

2014 में जो गैस सिलैण्डर 400 का था वह आज 1000 का हो चुका है। फल, सब्जियों से लेकर खाने-पीने की सभी चीजों के दाम आज आसमान छू रहे हैं। गरीब परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि राशन वितरण प्रणाली को खत्म किया जा रहा है। फैमिली आईडी के नाम पर बीपीएल कार्ड काटे जा रहे हैं।

नया रोजगार देना तो दूर पहले से काम पर लगे लोगों को हटाया जा रहा है। सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही है। सरकारी परियोजनाओं में काम करने वाली महिलाओं जैसे आंगनबाड़ी, क्रेच, आशा, मिड डे मील, आदि में बेगार कर रही है। मनरेगा के तहत मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा। महिलाओं, युवतियों व छोटी बच्चियों के साथ अपराध तेजी से बढ़े है। महिला हितैषी कानूनों को बदला जा रहा है।

सरकार की इन जनविरोधी नीतियों केचलते उत्तराखंड राज्य अवैज्ञानिक तरीके से सरकार की परियोजनाएं चलाई जा रही है जिससे राज्य में भारी तबाही से जान माल का नुकसान हो रहा है, जंगली जानवरों से जहां खेती खत्म हो रही है वहीं लोगों जानवरों के हमलों का शिकार हो रहे हैं, कोई महिला नीति सरकार नही है जो पहाड़ से पलायन रोक सके, इन्हीं मुद्दों को लेकर केंद्र राज्य सरकार के खिलाफ दिल्ली में विशाल महिला रैली की जा रही है। उन्होंने महिलाओं से इस रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेने और महिला हितों को लेकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।


अभियान के दौरान 2अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर डोबानौला मोहल्ले में स्वच्छता अभियान किया और डोबानौला क्रियाघर के पास नौले और रास्ते की सफ़ाई की जिसमें सुनिता पांडे , चंदा राणा, राधा, ऋतु रावत, पार्वती रावत, शिवानी, दीपा, मीरा, नीमा, भगवती,पूनम, किरन, आदि ने भाग लिया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago