• Sun. May 24th, 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय मलेथा के मयूर चौहान और शुभम का चयन।

ByD S Sijwali

May 12, 2026

कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में बेहतर शिक्षा और पाठ्य सहगामी क्रियाओं से नित नए आयाम स्थापित हो रहें हैं। इस वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में कक्षा 6 के लिए तीन छात्रों का चयन हुआ है।

जिसमें की मयूर चौहान और शुभम का प्रथम लिस्ट में ही चयन हो गया था और अब वेटिंग लिस्ट में शिवम भट्ट का भी चयन हो गया है। शिवम भट्ट के भी चयन होने पर भी विद्यालय के अध्यापकों और अभिभावकों ने खुशी जताई। वहीं दूसरी तरफ राजीव नवोदय विद्यालय के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में भी विद्यालय के दो छात्रों का चयन कक्षा 6 के लिए हुआ है। और शिवम भट्ट ने सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा भी क्वालिफाइड की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र बिष्ट जी का कहना है कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों से विद्यालय का वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें की प्रत्येक छात्र को मंच प्रदान किया जाता है जिससे कि बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा सबके सामने आती है। इसके अलावा विभाग द्वारा समय-समय पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं और क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका श्रेय उन्होंने विद्यालय के अपने साथी शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया। विद्यालय के अध्यापकों का कहना है कि सत्र 2026- 27 में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। शिवम के चयन होने पर विद्यालय में उसका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक अनिल लिंगवाल, नीरज प्रेमी, गणेश भट्ट विक्रम भारती और अध्यापिका दीप्ति आर्य मौजूद रही।विद्यालय में संवर रहा
नौनिहालों का भविष्य — कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में बेहतर शिक्षा और पाठ्य सहगामी क्रियाओं से नित नए आयाम स्थापित हो रहें हैं। इस वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में कक्षा 6 के लिए तीन छात्रों का चयन हुआ है। जिसमें की मयूर चौहान और शुभम का प्रथम लिस्ट में ही चयन हो गया था और अब वेटिंग लिस्ट में शिवम भट्ट का भी चयन हो गया है। शिवम भट्ट के भी चयन होने पर भी विद्यालय के अध्यापकों और अभिभावकों ने खुशी जताई। वहीं दूसरी तरफ राजीव नवोदय विद्यालय के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में भी विद्यालय के दो छात्रों का चयन कक्षा 6 के लिए हुआ है। और शिवम भट्ट ने सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा भी क्वालिफाइड की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र बिष्ट जी का कहना है कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों से विद्यालय का वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें की प्रत्येक छात्र को मंच प्रदान किया जाता है जिससे कि बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा सबके सामने आती है। इसके अलावा विभाग द्वारा समय-समय पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं और क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसका श्रेय उन्होंने विद्यालय के अपने साथी शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया। विद्यालय के अध्यापकों का कहना है कि सत्र 2026- 27 में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। शिवम के चयन होने पर विद्यालय में उसका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक अनिल लिंगवाल, नीरज प्रेमी, गणेश भट्ट विक्रम भारती और अध्यापिका दीप्ति आर्य,अभिभावक,अनिल।भट्ट,आदि
मौजूद रहे

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *