आतंकियों के बीच गोलीबारी में उत्तराखंड का एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी में उत्तराखंड का एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के समूल नाश के लिए सुरक्षाकर्मियों का पहाड़ों-घाटियों और कईं अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान जारी हैं। इस क्रम में बुधवार को डोडा के अस्सार इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।आतंकी मुठभेड़ में देहरादून निवासी 25 वर्षीय भारतीय सेना के 48 राष्ट्रीय राइफल्स कैप्टन दीपक सिंह का बलिदान हो गया है।कैप्टन दीपक का परिवार दून के रेसकोर्स में रहता है। कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेना में कमीशन हुए थे। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर दून लाया जाएगा।बता दें कि इन दिनों जम्मू में सेना का सर्च अभियान जारी है। कठुआ, उधमपुर और डोडा में इन दिनों सीमा पार से घुसपैठ कर आए आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है। कश्मीर के किश्तवाड़ में भी सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हैं। मंगलवार जवानों को इनपुट मिला कि डोडा के अस्सार गांव में जंगलों में आतंकियों को देखा गयाा। शाम में सेना ने सर्च अभियान चलाया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....