Job Alert: UKSSSC ने पुलिस विभाग के 2000 हजार पदों पर निकाली भर्ती

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC ने सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अन्तर्गत समूह ‘ग’ के आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 1600 रिक्त पदों तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 400 रिक्त पदों अर्थात कुल 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए हैं।इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 8 नवंबर 2024 से 29 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन प्रक्रिया 02 चरणों में होगी। प्रथम चरण में अर्हकारी शारीरिक मानक परीक्षा होगी। तदोपरांत शारीरिक मानक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जायेगी। द्वितीय चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी।इन पदों के लिए वेतनमान रू0 21,700-रू0 69,100 (लेवल-03) जबकि आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष तक है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता में उत्तराखण्ड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल द्वारा मान्य इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण या उसके समकक्ष अर्हता होनी चाहिए। इसके अलावा उत्तराखण्ड जनपदीय पुलिस आरक्षी (पुरूष) व उत्तराखण्ड आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के समस्त पात्र अभ्यर्थियों की अर्हकारी प्रकृति की शारीरिक मानक परीक्षा ली जायेगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

4 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago