JOB Alert: 222 पदों के लिए उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती 2024 नोटिफिकेशन ज़ारी

उत्तराखंड में सरकारी रोजगार का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग के अंतर्गत एसआई (उपनिरीक्षक) स्तर के 222 पदों पर भर्ती निकाली है।

इसमें नागरिक पुलिस-एलआईयू में उपनिरीक्षक, अग्निशमन में द्वितीय अधिकारी और पीएसी-आरबीआई में गुल्म नायक पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 है।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के लिए शारीरिक मानक परीक्षा एवं लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) का आयोजन प्रदेश के 13 परीक्षा केद्रों पर किया जाएगा।

उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना) के 108 पद, गुल्मनायक पुरुष (पीएसी एवं आईआरबी) के 89 पद और द्वितीय अधिकारी महिला और पुरुष (अग्निशमन) के 24 पदों के लिए अर्हता रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। गृह विभाग के अधीन यह सभी पद उपनिरीक्षक स्तर के हैं।

उत्तराखंड पुलिस एसआई भर्ती 2024 शैक्षिक योग्यता

  • उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता पूरी करनी होगी।
  • पूर्व सैनिकों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होगी।
  • फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर पद के लिए न्यूनतम 06 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उत्तराखंड पुलिस एसआई आयु सीमा (01/07/2024 तक)

उत्तराखंड पुलिस एसआई रिक्ति 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 28 वर्ष

अधिक जानकारी के लिए ukpsc की आधिकारिक https://www.psc.uk.gov.in/ वेबसाइट पर जा सकते है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago