अल्मोड़ा – पत्रकार शिवेन्द्र गोस्वामी के पिता का आकस्मिक निधन हो गया वह 80वर्ष के थे अल्मोड़ा उपचार के लिये आये थे जिला अस्पताल मे जांच करने के बाद धारानौला आवास को जाते समय रास्ते मे अचानक स्वास्थ विगड़ गया जहा उनका आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा दिवंगत आत्मा व परिवार के प्रति संवेदना ब्यक्त किया है । उन्हे उनके पैतृक आवास रानीखेत मे भू – समाधि – दी गई ।
शोक व्यक्त करने वाले में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी जिला सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल, हरीश भण्डारी, अशोक कुमार पाण्ड़े, एवम सूचना अधिकारी सुंदर कुमार गौतम, पत्रकार नवीन उपाध्याय, निर्मल उप्रेती, गोपेश उप्रेती,दीपक मनराल,चंदन बिष्ट राजेंद्र धानक, राजेन्द्र सिंह रावत,नवीन बिष्ट,रमेश जड़ोत, बृजेश तिवारी, प्रमोद डालाकोटी,हिमांशु लटवाल,देवेंद्र बिष्ट, किशन जोशी, अमित उप्रेती, उदय किरौला, दिनेश भट्ट,डी एस सिजवाली एवम राजनेतिक दलों सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि ने शोक व्यक्त किया है।
वेब फास्ट न्यूज परिवार भी इस दुख की घड़ी में शोक व्यक्त करता हैं ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

