कामीरिता शेरपा ने 31वीं बार फतह किया माउंट एवरेस्ट, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
काठमांडो। नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही कामीरिता शेरेपा (55) ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए मंगलवार सुबह 31वीं बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की। वे दुनिया के ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने सबसे अधिक बार एवरेस्ट फतह किया है। कामीरिता ने वर्ष 1994 में महज 24 वर्ष की उम्र में पहली बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। अब तक वे एक ही सीजन शेरेपा में पांच बार तक एवरेस्ट पर चढ़ चुके हैं। उन्होंने पिछले साल 12 मई को 29वीं बार एवरेस्ट फतह किया था।
इस चढ़ाई अभियान के आयोजक ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने बताया कि 55 वर्षीय पर्वतारोही मौसम की स्थिर स्थिति में सुबह करीब चार बजे 8,849 मीटर ऊंचे शिखर पर पहुंचे। उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी के नेतृत्व में भारतीय सेना के ‘एडवेंचर विंग एवरेस्ट’ अभियान की एक टीम की अगुवाई की।
बता दें कि हर साल सैकड़ों पर्वतारोही नेपाल से ‘माउंट एवरेस्ट’ पर चढ़ने का प्रयास करते हैं। एवरेस्ट पर सबसे पहले 1953 में न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाली शेरपा तेनजिंग नॉरगे ने चढ़ाई की थी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....