कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल, आज नौ दिन बीत जाने के बाद भी बंद पड़ा है । अल्मोड़ा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन का ताला खोलने का बार-बार प्रेसर दिया जा रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि डेढ़ सौ रुपए किराया मिल गया लेकिन नये सर्किट रेट का किराया नहीं मिला
इधर कनारीछीना प्राथमिक भवन मालिक बहादुर डसीला ने अल्मोड़ा मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अल्मोड़ा स्वास्थ्य विभाग को ताला खोलने से इन्कार कर दिया।
भवन मालिक बहादुर सिंह डसीला को जब नए सर्किट रेट से बड़ा हुआ किराया स्वास्थ्य निदेशक की तरफ से लागू किया गया तो आज तक वह बड़ा हुआ किराया नहीं दिया गया। वहीं डेढ़ सौ रुपए किराया से कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन संचालित हो रहा है और तो और डेढ़ सौ रुपए भी एक साल बीत जाने के बाद भी नहीं मिल पाया।
बहादुर सिंह डसीला का कहना है कि जब उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने सर्किट रेट किराया दिये जाने की बात की तो आज तक मुझे डेढ़ सौ रुपए मात्र ही क्यों मिलता है। इसमें शासन प्रशासन की अनदेखी से मुझे नये सर्किट रेट से किराया नहीं दिया जा रहा है। जब तक मुझे नए सर्किट रेट के हिसाब किराया नहीं मिलेगा तब तक अस्पताल से ताला नहीं खुल सकता।
उन्होंने बताया उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नये सर्किट रेट से किराया बढ़ाने के लिए अल्मोड़ा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लेटर जारी किया। लेकिन शासन प्रशासन कीnd अनदेखी से मुझे नये सर्किट रेट का किराया नहीं मिल पा रहा है।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...