Categories: सबसे FAST

सेकड़ो छात्राओं को दिया जा रहा कराटे व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

अल्मोड़ा – राजकीय इंटर कॉलेज गंगानगर मोतियापाथर विकास खण्ड लमगड़ा अल्मोड़ा में 100 छात्राओं को कराटे व मार्शल आर्ट, पंच, किक, बाल्क, आत्मरक्षा का गुण कोच यशपाल भट्ट एवम उनकी छात्रा प्राची आर्या द्वारा सिखाया जा रहा है।

उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी उपसचिव व कराटे कोच यशपाल भट्ट ने यह बताया है कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों के छात्राओं को दो माह का कराटे व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज गंगानगर मोतियापाथर विकास खण्ड लमगड़ा जिला अल्मोड़ा की 100 छात्राओं ने इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया है। कोच यशपाल भट्ट व छात्रा प्राची आर्या द्वारा छात्राओं को पंच, किक, बाल्क व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रधानाचार्य विजय कुमार जोशी द्वारा बताया गया है कि आज के समय में बालिकाओं को अपनी खुद की आत्मरक्षा आनी चाहिए। जिससे अपने आप को बचा पाए। इसलिए कराटे, मार्शल आर्ट व फाइट में बालिकाओं को कक्षा 9, 10, 11 व 12 की छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग कराया है।

इस उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज गंगानगर मोतियापाथर विकास खण्ड लमगड़ा जिला अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य विजय कुमार जोशी, सभी आचार्य दयानन्द, हिमांशु मिश्र, राजेन्द्र सिंह नगरकोटी, प्रदीप सिंह बिष्ट, सत्येश्वर प्रसाद, तारा सिंह बिष्ट, राजेश चन्द व आचार्या श्रीमती जानकी जोशी, पूनम तिवारी, सीमा, शशि कान्ति, गीतांजलि, रुचि जोशी, रश्मि मिश्र, सुश्री आशा राणा, कराटे व मार्शल आर्ट कोच यशपाल भट्ट व छात्रा प्राची आर्या ने सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago