अल्मोड़ा-आज जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने प्रैस को जारी बयान में बताया कि उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है तथा अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले में कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर उन्हें जिम्मेदारी दी गयी थी।इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त किया है। कर्नाटक ने कहा कि उनके द्वारा हमेशा पार्टी,संगठन के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य किया गया है तथा भविष्य में भी एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में वे कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अपने व्यक्तिगत कारणों से वे पद का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....