दवा कंपनी में अचानक से एक साथ कई महिला कर्मचारी बेहोश

काशीपुर में एक दवा कंपनी में अचानक से एक साथ कई महिला कर्मचारी बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को कंपनी में कोई दुर्गंध फैली, जिसके बाद अचानक से एक बाद एक कई महिला कर्मचारी बेहोश होती चली गयी। इस घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

कंपनी के मैनेजमेंट ने तत्काल बेहोश महिला कर्मचारियों को काशीपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार काशीपुर में मुरादाबाद सड़क में एक दवा फैक्ट्री है। कल भी वहा रोजाना की तरह सभी कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे, लेकिन अचानक से कुछ महिलाओं का दम घूटने लगा। साथ ही महिलाओं को चक्कर भी आने लगे।बताया जा रहा है कि इसके बाद 6 से ज्यादा महिला कर्मचारी अचानक से बेहोश हो गई। महिला कर्मचारियों के बेहोश होते ही कंपनी में अफरा-तफरी का माहौल मच गया फैक्ट्री का मैनेजर ने अन्य स्टाफ के साथ तत्काल बेहोश महिलाओं को काशीपुर के निजी चिकित्सालय में लेकर गई, जहां महिला कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि फैक्ट्री में कोई केमिकल गिर गया था, जिसकी वजह से दुर्गंध फैली, जिसे महिलाएं बर्दाश्त नहीं कर पाई। ऐसे में कुछ महिला कर्मचारी बेहोश हो गई, जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने बताया कि सभी महिलाए फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

10 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

10 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

23 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago