54 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

काठगोदाम पुलिस ने 54 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा बीते दिवस अपराध गोष्ठी के दौरान सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों/शराब की तस्करी के विरुद्ध कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में श्री मनोज कुमार चौकी प्रभारी खेड़ा काठगोदाम व पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22/11/2024 को थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरानस्टेडियम के पास खाली मैदान, गोलापार काठगोदाम के पास से अभियुक्त अजय बिष्ट पुत्र मोहन सिंह निवासी पश्चिम खेड़ा गौलापार जनपद नैनीताल को 144 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का 144 पव्वे देशी शराब(माल्टा) कुल 54 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।स्थानीय लोगों के माध्यम से अभियुक्त के विरुद्ध लगातार शराब तस्करी करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चिन्हित कर कार्ययोजना के तहत गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या–119/2024 धारा 60EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम-1- उ.नि. मनोज कुमार2- कानि० प्रेम प्रकाश

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

15 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

16 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago