केदारनाथ धाम की हेली सेवाएं जारी रहेंगी- सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि केदारनाथ धाम की हेली सेवाएं जारी रहेंगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। सरकार ने यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केदारनाथ यात्रा के लिए देवभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं लगातार मिलती रहेंगी। इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। इसके साथ ही सीएम धामी ने बताया कि अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चलाई जा रही थीं, जिसमें दावा किया गया था कि उत्तराखंड सरकार ने भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर अगले आदेश तक हेली सेवाएं बंद कर दी हैं। हालांकि, इस दावे को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बयान सामने आया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रिय श्रद्धालुगण, प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं।”

उन्होंने आगे लोगों से अपील करते हुए कहा, “आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं।”इससे पहले सीएम पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”देवभूमि उत्तराखंड में प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण चारधाम यात्रा हेतु पधारते हैं, हमारी सरकार द्वारा यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। यह बेहतर हो रही व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि मात्र 9 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं।”

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

3 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

8 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

22 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago