केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा की आशा नौटियाल की जीत

देश समेत प्रदेश की राजनीति का केंद्र बना उपचुनाव केदारनाथ से आशा नौटियाल विधायक बन चुकी हैं। आशा नौटियाल

5 हजार से अधिक वोटों से विजयी हो चुकी है।दूसरे नंबर पर कांग्रेस के मनोज रावत हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली शानदार विजय पर समस्त केदारनाथवासियों और भाजपा परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत समस्त कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अथक परिश्रम और जनता जनार्दन का भाजपा की नीतियों पर अपार विश्वास का प्रतीक है। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से भाजपा प्रदेश में विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती आशा नौटियाल जी के प्रतिनिधित्व में हम सभी शैला दीदी के सपनों व आप सभी क्षेत्रवासियों की उम्मीदों के अनुरूप सशक्त और समृद्ध केदारनाथ विधानसभा के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह जीत विपक्ष की झूठी राजनीति और भ्रामक प्रचार के खिलाफ जनता के विवेक और सत्य की विजय भी है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago