वन दरोगा का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप

यहां वन दरोगा का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वन दरोगा शनिवार दोपहर से गायब थे । परिजनों और वन कर्मियों ने हत्या की आशंका जताई है। खटीमा से खबर सामने आई है। शनिवार से गायब वन दरोगा का शव बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किलपुरा रेंज में शारदा रेंज टनकपुर के वन दरोगा का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। परिजनों व वन कर्मियों ने शरीर में चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार शारदा रेंज टनकपुर की कलौनिया चौकी में तैनात वन दरोगा निवासी नया गांव कटान चोरगलिया दीप चंद्र उप्रेती (47) पुत्र पूरन चंद्र उप्रेती रविवार को जंगल के रास्ते से घरेलू का रोजमर्रा का सामान लेने के लिए बिरिया मझोला आए थे, उनके साथ में फायर वाचर सुभाष चंद्र जोशी भी था। प्यास लगने पर दरोगा दीप चंद्र उप्रेती रास्ते में बैठ गए और वाचर को पानी लेने भेज दिया।जब वाचर सुभाष वापस आया तो दरोगा उप्रेती वहां मौजूद नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद जब वाचर सुभाष को वह नहीं मिले तो उन्होंने इसकी सूचना आसपास मौजूद सेनापानी चौकी स्टाफ को दी। जहां से सूचना शारदा रेंज टनकपुर रेंजर पूरन चंद्र जोशी को दी गई। रेंजर जोशी ने एक टीम मौके पर भेज खोजबीन की, लेकिन दीप चंद्र उप्रेती का कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह किलपुरा रेंज के वनकर्मी जंगल में गश्त कर रहे थे, इस दौरान सुबह चार बजे वन कर्मियों को प्लाट नंबर 2ए दोगाड़ी सेक्शन किलपुरा रेंज में वन दरोगा उप्रेती का शव दिखाई दिया। शव देखने पर शरीर में चोट के निशान बताए जा रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

वन विभाग ने सूचना सीओ विमल रावत व कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी को दी। सूचना मिलने पर सीओ पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी भावना उप्रेती व पुत्र विपुल उप्रेती को रोता बिलखते छोड़ गए हैं।  इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

8 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

20 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago