विवेकानंद जीवनधाम की कृतिका व कोच यशपाल भट्ट का हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय जूजित्सु प्रतियोगिता में उत्तराखंड अल्मोड़ा जिले की कृतिका अधिकारी ने अंडर-14, भार-(-36) किलो ग्राम वर्ग में कांस्य पदक (तृतीय स्थान) कर अपने उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है।
कृतिका अधिकारी के अल्मोड़ा व अपने विद्यालय विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवनधाम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कृतिका अधिकारी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने उसे पुष्प माला पहनाकर, टीका चन्दन लगाकर एवं उपहार के रूप में ट्रॉफी प्रदान करके मिठाई खिलाई व साथ में कृतिका अधिकारी के गुरू (कोच) यशपाल भट्ट को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में कृतिका अधिकारी को विद्यालय परिवार की ओर से अनेकों शुभकामनाएं प्रदान की गई।
कार्यकारी निदेशक उत्तराखंड सतीश जोशी, विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक मुकेश मनकोटी, प्रकाश तिवारी, गिरीश पंत, यशपाल भट्ट, कुशाल चौहान, देवाशीष भण्डारी, मनोज व शिक्षिकायें लता तिवारी, चम्पा रावल, विनीता जड़ौत, प्रेमा बिष्ट, भावना मल्होत्रा, आंचल ढौंढियाल, भगवती खोलिया, दीप्ती रावत, दीप्ती पाण्डे, लता पाण्डे, सुश्री इन्दू बिनवाल, बबीता खत्री, श्वेता उपाध्याय, कृतिका अधिकारी के पिता शंकर सिंह अधिकारी और कर्मचारी में कांता, जानकी बनौला व सीमा जोशी ने छात्रा कृतिका अधिकारी को उज्जवल भविष्य की कामनाएं प्रदान की।
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....