बनभूलपुरा घटना की जांच के संबंध में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने डीएम, एसएसपी समेत छह अफसरों को दिया नोटिस

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बनभूलपुरा घटना की जांच के संबंध में डीएम, एसएसपी समेत छह अफसरों को नोटिस दिया है। इसमें अधिकारियों को अगले सप्ताह अलग-अलग दिनों में उपस्थित होकर घटना के संबंध में अपना पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है।
मलिक के बगीचे में अवैध रूप से बने मदरसे और नमाज स्थल को आठ फरवरी को हटाने गई टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। इसमें वाहनों में आग लगा दी गई थी, हमले में पुलिस, निगम आदि के कर्मचारी घायल हो गए थे। घटना के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अभिनव कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इसके बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कुमाऊं कमिश्नर को सौंपी थी। इसी जांच के सिलसिले में कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को नोटिस दिए हैं। उन्होंने बताया कि डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता और बनभूलपुरा थानाध्यक्ष को अगले सप्ताह में अलग-अलग समय देते हुए पक्ष और साक्ष्य देने को कहा गया है। बताया कि अभी आम लोगों में दो व्यक्ति आए थे, पर उनका व्यक्तिगत प्रकरण था। अभी जांच चल रही है, आगे अन्य लोग आ सकते हैं।

कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि इसके बाद अन्य अफसरों को भी नोटिस दिया जाएगा। इसमें होमगार्ड कमांडेंट, पीएसी के अधिकारी और दूसरे जिले से अगर फोर्स आयी है तो उनके अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

10 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

10 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

23 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago