अल्मोड़ा – आज यहां उत्तराखंड क्रांति दल की एक बैठक में दल के जिला संयोजक गोपाल सिंह मेहता द्वारा कुन्दन सिंह बिष्ट को दल का जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया, जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु केन्द्रीय कमेटी द्वारा नामित जिला संयोजक गोपाल सिंह मेहता ने बताया कि 16अक्टूबर को जिलाध्यक्ष पद हेतु दल के कार्यकर्ताओं से आवेदन मागे गये थे हालांकि केन्द्रीय कमेटी द्वारा 25अक्टूबर तक निर्वाचन संपन्न कराने का निर्देश दिया गया था । दीपावली के त्योहार को देखते हुए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 30अक्टूबर रखी गयी । निर्धारित तिथि तक एक मात्र कुंदन सिंह बिष्ट द्वारा आवेदन प्रेषित किया गया अतः कुन्दन सिंह बिष्ट को उत्तराखंड क्रांति दल जनपद अल्मोड़ा का निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया जाता है तथा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए 15दिन के भीतर जिला सम्मेलन आयोजित कर जिला कमेटी का गठन करने का आह्वान भी संयोजक द्वारा किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा भी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई दी गयी तथा फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम मे जिला संयोजक गोपाल सिंह मेहता केन्द्रीय उपाध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी शिवराज बनौला गिरीश नाथ गोस्वामी जे0 एल0 टम्टा कमलेश जोशी चन्द्रशेखर उदय महरा सन्तोष बनौला आदि लोग उपस्थित रहे।
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…