अल्मोड़ा में लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत, पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पहुंचे अपने गृह जनपद

अल्मोड़ा में लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत, पेरिस ओलंपिक Paris Olympic 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पहुंचे अपने गृह जनपद

अल्मोड़ा , अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार अपने गृह जनपद अल्मोड़ा पहुंचे, जहां खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। युवा खिलाड़ियों में लक्ष्य से मिलने का उत्साह साफ देखा गया।

अल्मोड़ा के खत्याड़ी टॉप पर पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने लक्ष्य सेन का तिलक लगाकर स्वागत किया, जबकि ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें माल रोड से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। जगह-जगह लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर लक्ष्य सेन के साथ उनके कोच और पिता डीके सेन और माता मंजू सेन भी मौजूद थीं।

पेरिस ओलंपिक में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले लक्ष्य सेन के साथ कई खेल प्रेमी और प्रशंसक सेल्फी लेते नजर आए। इस मौके पर अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी भी मौजूद थे। मीडिया से बात करते हुए लक्ष्य सेन ने कहा, “पेरिस ओलंपिक में मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा, मैंने काफी कुछ सीखा। इससे प्रेरणा लेकर मैं भविष्य में और बेहतर करने का प्रयास करूंगा।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

गौरतलब है कि लक्ष्य सेन ने ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा, वह पुरुष बैडमिंटन में यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय शटलर बने। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी और अपने हमवतन एचएस प्रणय को मात दी। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताइवान के चोउ टिएन-चेन को हराकर सबको चौंका दिया, हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से हार का सामना करना पड़ा और वह अपना पहला ओलंपिक पदक जीतने से चूक गए।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

4 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

5 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

13 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago