Almora हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट के टॉपर्स को ललिता बिनवाल स्मारक समिति ने किया सम्मानित

ललिता बिनवाल स्मारक समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ष 2024 – 2025 में अल्मोड़ा नगर के बालिका विद्यालयों की हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा में अपने – अपने विद्यालय में प्रथम दो स्थानों में रहने वाली बालिकाओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया व साथ ही प्रत्येक विद्यालय की एक निर्धन छात्रा को भी सहयोग किया गया।

इसके साथ ही 71 वर्षीय स्नेह लता कपूर को ज्योतिष व योग के क्षेत्र में सिरसा आसन की सटीकता के लिए व यहाँ यह भी एक महत्वपूर्ण पहलू है कि इनके द्वारा यह महारत 54 साल की आयु पूर्ण करने के उपरांत प्राप्त की गयी तथा कु० शगुन त्यागी को सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। तथा इसी अवसर विद्यार्थियों के बौद्धिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी जिसमें सामान्य ज्ञान लिखित जिसमें विभिन्न विषयों का समावेश था उसमें कु० रिया बोरा प्रथम, कु०दीपिका त्रिरुवा द्वितीय व कु० सुहानी मुस्यूनी तृतीय रही इसके मुख्य परीक्षण कर्ता गिरीश चन्द्र मल्होत्रा तथा अन्य सभी सहयोगी रहे।

स्पोटिगं सोशियल इंटेलिजेंस प्रतियोगिता‌ जिसमें प्रति पजल के लिए 25 सेकण्ड का समय निर्धारित था उनके उत्तर लिखित में देने थे जिसमें कृतिका जोशी- प्रथम, कु० निकिता – द्वितीय, कु० मेघा जोशी तृतीय रही व इसके निर्णायक व परीक्षक गिरीश चन्द्र मल्होत्रा तथा सहयोगी कैलाश छिम्वाल‌- रहे। तथा एक्सटेम्पोर स्पीच जिसमें विभिन्न ज्वलंत 6 विषयों में से लाटरी पद्धति के द्वारा पर्ची में उल्लिखित विषय पर प्रतिभागी द्वारा अपने विचार 5 मिनट के निर्धारित समय पर कहे गये जिसमें प्रथम स्थान पर कु० हर्षिता जोशी , द्वितीय स्थान पर कु० ममता भटृ व सोनू बिष्ट तृतीय स्थान पर रही !! इसके निर्णायक की भूमिका में डा० चन्द्र प्रकश फुलोरीया, सौरभ सनवाल,व डा० धारा बल्लभ पाण्डेय रहे!! इसके पश्चात चले मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट ने अपने उद्बबोधन में विद्यार्थियों को सदैव मेहनत, ईमानदारी व परिश्रम से परीक्षा में सफलता का गुरुमंत्र दिया, विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति संकायध्क्ष कला प्रो० जे० एस० बिष्ट, विभागाध्यक्ष बोटनी प्रो० धनी आर्या, विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र प्रो० रुबीना अमान ने भी बालिकाओं को कैरियर से जुड़े विषयों को केन्द्र में रखकर टिप्स दिए!! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गणित विभागाध्यक्ष प्रो० सुशील जोशी ने बच्चों से कहा कि शिक्षा/परीक्षा का कोई भी शार्टकट नहीं होता है और केवल और‌ केवल गहन अध्ययन के साथ निरन्तरता हर विषय में बहुत ही आवश्यकीय है।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन गिरीश चन्द्र मल्होत्रा व कैलाश छिम्वाल‌- द्वारा संयुक्त‌ रुप से किया गया!! इस अवसर पर पूर्व वनस्पति विज्ञान की होनहार शोध छात्रा स्व० ललिता बिनवाल जिसकी दुर्घटना में वाहन से अकाल‌ मृत्यु हुई थी उसके पिता पूर्व सहायक कुलसचिव एन डी बिनवाल ने भी सम्बोधित कर अपने उद्गार व्यक्त किये?! इस अवसर पर‌ प्रदीप गुरुरानी, दीपक गुरुरानी, श्रीमती मनीषा, देवेंद्र धामी, हेम पाण्डेय, नन्दा बल्लभ बुधानी, हरीश कनवाल, गणेश तिवारी, देवी दत्त जोशी Girls जोशी, डा० युगल पाण्डेय, डा० कालीचरण यादव, माधवानन्द शर्मा, राजेन्द्र सिंह राणा, बहादुर सिंह, राजेश पाण्डेय, प्रकाश भट्ट, जयवीर सहित मेधावी छात्राओं की मांऐ , विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे!! अन्त में ललिता को मौन रखकर व फिर देश पर कुर्बान होने वाले वीर जवानों को जिनकी बदौलत आम जनता चैन की सांस लेती है उन्हें भी मौन रखकर श्रद्धांजलि व आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की गयी!!

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

6 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

11 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

16 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago