पंचायती चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन आज
अल्मोड़ा। पंचायती चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। जिला पंचायत सदस्य के लिए 96 दावेदारों के साथ कुल 2015 मे नामांकन कराया। आज नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन है। जिले के सभी 11 विकासखंडों में नामांकन और मत प्रपत्रों को खरीदने के लिए दावेदारों की भीड़ रही।
बीते गुरुवार को दूसरे दिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी रही। दूसरे दिन कुल 1330 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए। इसमें 44 उम्मीदवारों ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 44 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 317, ग्राम प्रधान के लिए 764 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 205 नामांकन हुए। शुक्रवार को भी नामांकन हुए। शुक्रवार को प्रक्रिया के तीसरे दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 96 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। अब जिला पंचायत सदस्य पद पर दावेदारों की संख्या 143 पहुंच गई है। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए शुक्रवार को 540, ग्राम प्रधान के लिए 1172 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 207 नामांकन हुए। तीसरे दिन घौलादेवी ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18, ग्राम प्रधान के लिए 101, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 44, चौखुटिया में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए तीन, ग्राम प्रधान के लिए 118, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 44, द्वाराहाट में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए छह, ग्राम प्रधान के लिए 144, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 55, स्याल्दे में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 13, ग्राम प्रधान के लिए 82. क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 38, लमगड़ा में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 10, ग्राम प्रधान के लिए 111, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 57, हवालबाग में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 17. ग्राम प्रधान के लिए 107, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 58, भिकियासैंण में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 59, ग्राम प्रधान के लिए 90, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 42, सल्ट में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 32. ग्राम प्रधान के लिए 138, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 62, ताड़ीखेत में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 23, ग्राम प्रधान के लिए 133, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 72, भैसियाछाना में ग्राम पंचायत सदस्यकेलिए चार, ग्राम प्रधान के लिए 49, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 22, ताकुला में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 22, ग्राम प्रधान के लिए 99 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 46 ने नामांकन किया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....