अपनी मांगों को लेकर आज शनिवार को राजधानी दून में वकीलों ने रैली निकाली

अपनी मांगों को लेकर आज शनिवार को राजधानी दून में वकीलों ने रैली निकाली। इस दौरान वकीलों के धरना-प्रदर्शन से सड़कें जाम हो गई।

 

देहरदून के वकीलों ने आज अदालत ही नहीं, सड़क भी बंद कर दी। अपनी मांगों के लिए सैकड़ों वकील सुबह प्रिंस चौक से दो कतारों में गांधी रोड, तहसील और दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर पहुंचे। यहां कुछ देर प्रदर्शन कर वापस हरिद्वार रोड पर अदालत के सामने धरनास्थल पर जमा हो गए।

 

यह मार्च दोपहर 12 बजे तक पूरा हुआ। इस दौरान आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक जाम हो गया। बार एसोसिएशन के सचिव राजबीर बिष्ट ने बताया कि संघर्ष समिति ने सरकार के समक्ष वकीलों की मांगों का प्रस्ताव रखा हुआ है लेकिन उस पर ठोस आश्वासन मिलने का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

 

इस बीच सर्वसम्मति से तय हुआ है कि वकील अपने विरोध-प्रदर्शन की समय-सीमा बढ़ाएंगे, जिसके तहत आज धरना प्रदर्शन और रैली निकाली गई। प्रिंस चौक होते हुए घंटाघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अदालत और रजिस्ट्रार कार्यालय में सभी काम बंद रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

23 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago