Categories: अल्मोड़ा

पूर्वी पोखरखाली के मकान के बाथरूम में घुसा तेंदुआ

अल्मोड़ा जिले में इन दिनों जगह-जगह गुलदार से लोग दहशत में हैं। मंगलवार को पूर्वी पोखरखाली के एक मकान के बाथरूम में तेंदुआ घुस गया।

 

इसकी जानकारी होने पर घर के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर इसकी सूचना वन विभाग को दी।जिसके बाद वन विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू कर पिंजरे में डाला। इसके बाद गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजा गया।

 

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्वी पोखारखाली में पंकज तिवारी का मकान है। इस मकान में उनके किरायेदार सुरेश कुमार रहते है। उन्होंने बताया कि रात में करीब 1.30 बजे कुत्ते काफी हल्ला मचा रहे थे। इसी कारण उनकी नींद खुल गई। बाहर आकर देखा तो कोई नहीं दिखा, उसके बाद फिर कुत्तों का भौंकना भी बंद हो गया। इसके बाद सुरेश कुमार भी कमरे में जाकर सो गए। सुरेश कुमार ने बताया कि कुछ देर बाद फिर कुत्ते भौंकने लगे तो उन्होंने बाहर जाकर देखा तो लगा कि कहीं पर गुलदार है। पीछे बाथरूम का दरवाजा खुला था। वहां जाकर देखा तो एक कुत्ता खून से लथपथ दिखाई दिया।उसकी ओर गया और बाथरूम में देखा तो वहीं बाथरूम के स्लैब में गुलदार बैठा था, जिसकी पूंछ लटक रही थे। जैसे ही सुरेश वहां गए तो वह खून से लथपथ कुत्ता बाहर की ओर भाग गया।

 

 

सुबह पाँच बजे दी सूचना

सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने कुत्ते के निकलते ही तुरंत बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना सुबह करीब 5 बजे 112 में दी। सूचना के बाद करीब 6 बजे पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।इस दौरान क्षेत्र के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

 

पुलिस और वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत कर गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया। इसके बाद तुरंत पिंजरा मंगाया और उसे पिंजरे में डालकर रेस्क्यू सेंटर ले गए। 

 

गुलदार की संख्या बढ़ी 

वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम ने बताया कि पूर्वी पोखारखाली में पंकज तिवारी के मकान में गुलदार घुसने की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किया गया गुलदार 3 से 4 साल का है, उसे उचित उपचार देने के बाद स्वस्थ होने पर दूर उसके प्राकृतिक आवास क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।वहीं उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गुलदारों की संख्या बढ़ गई है। 

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 hour ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

6 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago