चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत डूंगरा बोरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार पुत्र फकीर राम निवासी डूंगरा बोरा अपनी टैक्सी (संख्या यूके03 टीए 2479) से लोहाघाट की ओर आ रहे थे। टैक्सी में उनके साथ मनीषा पुत्री हजारी राम और विक्रम राम पुत्र सुरेश राम भी सवार थे।बताया जा रहा है कि डूंगरा बोरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चालक मुकेश कुमार और मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विक्रम राम गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उन्होंने किसी तरह खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचने में सफलता पाई।स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। घायल को लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।फिलहाल, हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। क्षेत्र में इस हादसे से शोक की लहर फैल गई है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....