अल्मोड़ा: मतगणना के दिन सोशल मीडिया के सभी प्लेटफाँर्मस पर रहेगी नज़र

एसएसपी अल्मोड़ा ने मतगणना में लगे पुलिस बल को किया ब्रीफ,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

स्ट्राँग रुम में रहेगी थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरों से भी रखी जायेगी नजर

संदिग्ध एवं अराजक तत्वों पर रहेगी नजर

आज दिनांक 03/06/2024 को देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने हेतु ड्यूटी में लगाये गये पुलिस बल की ब्रीफिंग ली गई।

मतगणना के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है,प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंटो पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया।
एसएसपी महोदय द्वारा ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल को निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

  1. पुलिस बल को अलर्ट रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये है ।
  2. सभी जवान उच्चकोटि के अनुशासन के साथ अपने कतर्व्य का पालन करेगें।
  3. बिना एंट्री पास के किसी को भी मतगणना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नही देंगे।
  4. मतगणना केन्द्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भली-भांति चेकिंग,फ्रिस्किंग करें।
  5. ड्यूटी के दौरान सभी जवान निर्धारित वर्दी में रहेंगे तथा पूरे मनोयोग व अच्छे आचरण के साथ अपनी ड्यूटी सम्पादित करेंगे ।
  6. मतगणना केन्द्र के अंदर किसी को अपने साथ मोबाईल, कैमरा अथवा अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं देंगे ।
  7. यातायात व्यवस्था में लगे पुलिस बल को मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये गये।
  8. सोशल मीडिया माँनिटरिंग सैल को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी भ्रामक खबर/अफवाह संज्ञान में आने पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
  9. सीसीटीवी कैमरों से भी स्ट्राँग रुम के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जायेगी,संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
    उपस्थिति-
    ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी,अपर पुलिस अधीक्षक श्री विमल आचार्य, सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद,सीएफओ अल्मोड़ा श्री नरेन्द्र सिंह कुंवर,प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय विक्रम, निरीक्षक श्री नारायण सिंह,प्रभारी शिकायत/सूचना प्रकोष्ठ,सम्मन सैल, निरीक्षक अभिसूचना श्री कमल कुमार पाठक,प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा श्री जगदीश चन्द्र देऊपा,प्रभारी निरीक्षक रानीखेत श्री अशोक कुमार धनकड़,निरीक्षक टी0आर0 बगरेठा प्रभारी चुनाव सैल,निरीक्षक दूरसंचार श्री उमाशंकर पाण्डे, अग्निशमन अधिकारी श्री महेश चन्द्र फायर स्टेशन अल्मोड़ा,निरीक्षक यातायात श्री दरबान सिंह मेहता, कंपनी कमांडर पीएसी सहित जनपद के समस्त थानाध्यक्ष /शाखा प्रभारी एवं जनपद पुलिस,पीएसी के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

18 minutes ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

6 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago