बुरांसी गांव में बादल फटने जानमाल का नुकसान

उत्‍तरकाशी के बाद अब पौड़ी में बादल फटने की घटना सामने आई है। यहां बुरांसी गांव में बादल फटने जानमाल का नुकसान हुआ है। आवासीय भवन जमींदोज होने से दो महिलाएं मलबे में दबीं। एक का शव बरामद, दूसरी की खोजबीन की जा रही है। इसी जिले के बाकुंडा गांव में पांच नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना। जिलाधिकारी ने पुष्टि की।यहां सड़क के किनारे नेपाली मजदूरों का टेंट लगा हुआ था। अचानक बादल फटने की घटना में 3-4 नेपाली मलबे में दब गए। गांव वालों ने बमुश्किल मबले से निकाल कर उनकी जान बचाई। स्कूल में ग्राम वासियों ने उनकी रहने की व्यवस्था कर दी है। इनमें कुछ लोगों को गहरी चोटें आई हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है।जिलाधिकारी ने बताया कि पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव में दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, दूसरी महिला की तलाश की जा रही है।साथ ही थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा गांव में 5 नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना है, उनकी तलाश जारी है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि पाबौ के कलगाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर टूटे पुल के लिए बैली ब्रिज मंगवाया जा रहा है, साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री दी जा रही है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

9 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago