प्रेमी निकला हत्यारा, बागेश्वर दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

थाना बैजनाथ अंतर्गत मिले महिला व बच्चे के शव की गुत्थी सुलझाते हुए बागेश्वर पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी का नाम पता चलने के बाद उसे दिल्ली से हिरासत में लिया गया था।उसने अपराध कबूल कर लिया है। मृतकों के शवों के फोटोग्राफ से परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त कर ली है। तमाम सबूत मिलने के बाद कल शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी की गई। 


पुलिस का कहना है कि आरोपी पांच फरवरी को ही बिहार से महिला व बच्चे को लेकर पिंगलों पहुंचा तथा छह फरवरी को ही उसने दोनों की हत्या कर शव खेत में फेंक दिए थे। 

शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ ऑपरेशन अंकित कंडारी ने बताया कि हत्या आरोपी मुन्ना महतो दिसंबर माह तक पिंगलों में कारपेंटर का काम करता था। इस बीच वह बिहार जाकर अपनी प्रेमिका कुमकुम पत्नी राजू व उसके पुत्र उत्तम निवासी बेतिया को बहला फुसलाकर बागेश्वर लाया था।
बताया कि हत्यारोपी युवक के तीन बच्चे हैं जबकि उसकी प्रेमिका कुमकुम के भी तीन बच्चे हैं जिसमें एक बच्चे की मौत हो चुकी है। पुलिस का दावा है कि उसने गला घोंटकर कुमकुम व उत्तम की हत्या की है। आरोपी की निशानदेही पर रस्सी भी बरामद की गई है। विगत छह फरवरी को वह अपनी प्रेमिका को लेकर खेत पर गया तथा उसकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद उसने प्रेमिका के पुत्र की भी हत्या करके खेत में फैंक दिया। वह घटना को अंजाम देकर अगले दिन फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने चार टीमें विभिन्न कोणों पर जांच के लिए गठित की जिसके आधार पर शक होने पर मुन्ना महतो को दिल्ली से पूछताछ के लिए यहां लाया गया। मामूली पूछताछ में ही उसने अपराध कबूल लिया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

16 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago