त्योहारों के मौसम में महंगा हुआ LPG सिलिंडर

त्योहारों के मौसम की शुरुआत में आम लोगों को गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर झटका लगा है। बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि घरेलू उपयोग वाले 14 किलो के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से मंहगा हो गया है।

 

सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट आज से 16 रुपये तक बढ़ा दिया है. 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1595.50 रुपये का मिलेगा. पहले यह 1580 रुपये का था।

 

राहत की बात यह है कि सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. देश के ज्यादातर शहरों में रसोई गैस का दाम 850 रुपये लेकर 960 रुपये के बीच है. अभी दिल्ली में घरेलू एपीजी सिलेंडर 853 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, अहमदाबाद में 860 रुपये, हैदराबाद में 905 रुपये, वाराणसी में 916.50 रुपये और पटना में 951 रुपये में मिल रहा है।

 

19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का नया रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा अब रेट बढाने के बाद 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट दिल्ली में 1595.50 रुपये हो गया है जो पहले 1580 रुपये था. कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1700 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1684 रुपये का मिल रहा था. मुंबई में यह 1547 रुपये में मिलेगा. पहले इसकी कीमत 1531.50 रुपये थी. चेन्नई में यह सिलेंडर अब 1754 रुपये का हो गया है, जो सितंबर में 1738 रुपये में मिलता था. यहां भी 16 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

6 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

18 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago