आज से रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा
आज से कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. ताजा रेट के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इंडियन ऑयल के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1802 रुपये हो गई है. कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1911.50 रुपये हो गए. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर महंगा होकर 1754.50 रुपये हो गया. वहीं, चेन्नई में इसका रेट 1964.50 रुपये हो गया. मुंबई में कमर्शियल LPG के रेट में 62 रुपये का इजाफा हुआ है. कोलकाता में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 61 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर 61.50 रुपये महंगा हुआ है. Also Read – बीजेपी विधायक का निधन, इस राज्य में पार्टी को बड़ा झटका हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं. अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में भी कमर्शियल रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हुआ था. यह लगातार चौथा महीना है, जब कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. बता दें कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होटल रेस्टोरेंट जैसी व्यवसायिक जगहों पर ही किया जाता है. इनका घरेलू इस्तेमाल नहीं किया जाता है.
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…