• Wed. Dec 17th, 2025

    सुरेखा यादव बनी सेमी-हाई स्पीड ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन में पहली महिला लोको पायलट, देंखें वीडियो

    Latest news webfastnews



    इतिहास रचते हुए, सुरेखा यादव वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली महिला लोको पायलट बनीं।
    एशिया की पहली महिला लोको पायलट ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। सुरेखा यादव सेमी-हाई स्पीड ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन का संचालन करने वाली पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं। सोमवार को उन्होंने सोलापुर स्टेशन और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन का संचालन किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुरेखा यादव को बधाई दी और कहा कि नारी शक्ति द्वारा संचालित यानी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब महिला पायलट की अगुवाई में रेल की पटरियों पर दौड़ रही है।

    रेलवे ने जारी किया विडियो

    सेमी-हाई स्पीड ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन का संचालन करने वाली पहली महिला लोको पायलट की वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी। रेलवे ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा – भारतीय रेल ने कायम की नारी सशक्तिकरण की मिसाल! CSMT, मुंबई – सोलापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाकर सुरेखा यादव बनीं वंदे भारत ट्रेन चलाने वाली देश की पहली महिला लोको पायलट।

    एशिया की पहली महिला लोको पायलट

    बता दें कि सुरेखा यादव साल 1988 में देश की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर यानि लोको पायलट बनीं। इस कामयाबी के लिए उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया चुका है। सुरेखा के नाम एशिया की पहली महिला रेल ड्राइवर यानी महिला लोको पायलट होने की उपलब्धि है। अब वह देश की सबसे तेज रफ्तार दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की भी पहली महिला लोको पायलट बन गईं हैं। सुरेखा यादव की उपलब्धि पूरे समाज की नारी शक्ति को प्रेरित करती है।

    मध्य रेलवे ने किया सम्मानित

    सुरेखा यादव की इस उपलब्धि के लिए मध्य रेलवे ने उन्हें सम्मानित किया है। उन्होंने निर्धारित समय पर सोलापुर स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया और ट्रेन को निर्धारित समय से पांच मिनट पहले छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पर पहुंचा दिया। इस यात्रा में उन्होंने 450 किलोमीटर की दूरी तय की। इसके बाद CSMT स्टेशन पर उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

    पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

    पहली बार महिला पायलट द्वारा संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। दरअसल, सेंट्रल रेलवे ने CSMT-सोलापुर और CSMT-साईनगर शिरडी रूट पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन, देश की 9वीं वंदे भारत ट्रेन है। मुंबई-साईनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन भारत की 10वीं वंदे भारत ट्रेन है जिसको पीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

    अब तक देश में 10 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन अलग-अलग रूट पर किया जा चुका है। देश में योजना के अनुसार 2024 तक 400 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *