महाकुम्भ में गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में लगी आग, हुई विकराल

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई। तुलसी मार्ग पर स्थित सेक्टर 19 के रेलवे पुल के नीचे गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई।आग लगने के बाद सिलेंंडरों के फटने से आग एक से दूसरे शिविर की ओर बढ़ती गई। कुछ मिनटों में ही आग ने दर्जनों टेंटों को खाक कर दिया। यहां रखा गृहस्थी का सामान भी खाक हो गया। जिस दौरान नीचे टेंट में आग लगी पुल के ऊपर से ट्रेन भी गुजर रही थी। आग के बाद मची भगदड़ में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। छोटा सिलेंडर फटने से आग की बात कही जा रही है।फिलहाल राहत की बात यही है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। यह भी कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रयागराज में ही मौजूद सीएम योगी ने भी आग का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाने और राहत कार्य में लगने का आदेश दिया। खुद मुख्यमंत्री भी मौके पर पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर सीएम योगी से बात की और आग पर जानकारी ली है।बताया जा रहा है कि सेक्टर 19 में गीता प्रेस, निर्मल बाबा और हनुमान सेवा समिता का शिविर था। गीता प्रेस वाले शिविर में सबसे पहले अचानक आग लगी। पता चला कि सिलेंडर लीक होने से आग लगी। कुछ लोगों ने किसी चिंगारी के कारण आग लगने की बात कही। आग के बाद सिलेंडरों को लेकर लोग बाहर की ओर भागते भी दिखाई दिए। मौके पर कुछ देर में ही सभी रेस्क्यू दल पहुंच गए। एनडीआरएफ भी मौके पर आ गई। शिविर के अंदर से लगातार हल्के हल्के विस्फोट की आवाजें आती रहीं। मौके पर एंबुलेंस भी बुला ली गई। मुख्य अग्निशमन शिविर से चार बड़ी फायर बिग्रेड और आठ बुलेट भी रवाना की गई है। मीडिया सेंटर से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना की गईं।तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीआईजी वैभव कृष्ण भी मौके पर आ गए। बीएसएफ को भी बुलाया गया है। मेलाधिकारी और एसएसपी कुम्भ भी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ और करीब एक से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच केंद्रीय अस्पताल और एसआरएन अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया। केंद्रीय अस्पताल में आठ बर्न के बेड भी बढ़ाए गए। केंद्रीय अस्पताल में 10 स्पेशल डॉक्टर बुला लिए गए। आग पर काबू पाने से सभी ने राहत की सांस ली है। अब यहां रहने वालों के लिए नए टेंट सिटी का इंतजाम किया जा रहा है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

6 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago