भारत जोड़ो यात्रा के अल्मोड़ा पर्यवेक्षक महेश शर्मा ने ली कांग्रेसजनों की बैठक

अल्मोड़ा-आज भारत जोड़ो यात्रा के अल्मोड़ा पर्यवेक्षक प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने अल्मोड़ा पहुंच जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों के साथ बैठक की।कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए ब्लाक स्तर पर कांग्रेसजनों को जिम्मेदारियां दी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश को एकता और अखण्डता के सूत्र में पिरोना है।उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से देश में हो रही महंगाई, बेरोजगारी,बिगड़ती कानून व्यवस्था,भर्ती घोटाले को कांग्रेसजन जनता के समक्ष लेकर जाएंगे।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में जनता का समर्थन मिल रहा है।अल्मोड़ा में भी कांग्रेसजन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बढ़चढ़ कर भागीदारी करेंगे।यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधायक मनोज तिवारी को अल्मोड़ा विधानसभा,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी को नगर अल्मोड़ा,पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान को जागेश्वर विधानसभा,पीसीसी सदस्य रमेश भाकुनी को सोमेश्वर विधानसभा का यात्रा संयोजक नियुक्त किया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, विधायक मनोज तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,विधायक प्रत्याशी २०२२राजेन्द्र बाराकोटी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,ब्लाक अध्यक्ष हवालबाग प्रथम देवेन्द्र सिंह बिष्ट,ब्लाक अध्यक्ष हवालबाग द्वितीय शिवराज सिंह नयाल,पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान,राधा बिष्ट,ब्लाक अध्यक्ष जैंती चन्दन सिंह बिष्ट,प्रदेश महासचिव आई टी प्रकोष्ठ शरद लाल साह,ब्लाक अध्यक्ष जागेश्वर बिशन सिंह बिष्ट, नरेन्द्र बनौला,पूरन चन्द्र पाटनी,महेश चन्द्र आर्या,जगदीश चन्द्र पाण्डेय,एन डी पाण्डेय,रमेश नेगी, जगदीश भैंसोड़ा,प्रमोद कुमार,संजय दुर्गापाल,परितोष जोशी,मनोज कुमार जोशी,गीता मेहरा,महिपाल सिंह राजपूत,रोबिन भण्डारी,गोपाल सिंह कनवाल,सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

8 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

21 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago